( Muta marriage ) - मुता ' का शाब्दिक अर्थ है ' उपभोग ' (enjoyment) या उपयोग ।हेफनिंग के अनुसार , कानूनी संदर्भ में इसे ' आनन्द के लिए विवाह कहा जाता है । मुता विवाह एक अस्थायी विवाह होता है जिसमें पत्नी को देय मेहर की धनराशि निश्चित रहती है और विवाह का समय निश्चित रहता है । मुस्लिम विधि के अनुसार , निकाह विवाह दीवानी संविदा होती है जो कि स्थायी ( Permanent ) और अस्थायी ( Temporary ) दो प्रकार से हो सकती है । अतः जब किसी निकाह के लिए अस्थायी रूप से और किसी विशिष्ट अवधि के लिए संविदा की जाये तो उसे मुता ( Muta ) निकाह कहा जायेगा । " मुता ' का शाब्दिक अर्थ है — आनन्द के लिए ( For enjoyment ) । निकाह के सन्दर्भ में इसका अर्थ है ' आनन्द के लिए निकाह ' ( Marriage for Pleasure ) । मुता निकाह के अनुसार कोई मुस्लिम स्त्री के एक निश्चित अवधि के लिए किसी मुस्लिम व्यक्ति के साथ पत्नी के रूप में उसके साथ रहती है और वह व्यक्ति भोग करता है । अवधि समाप्त होने के पश्चात् वह स्त्री उस पुरुष के बन्धन से मुक्त हो जाती है । उस मुता निकाह के उपलक्ष में उसक...
कानून समझें • अपने अधिकार जानें • सही कदम उठाएँ”