सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शादी खत्म करने के लिए दबाव और धमकी: BNS 2023 में पति क्या करे? जानिए धाराएं और कानूनी उपाय

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारीi

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारी बलवा क्या होता है? दंगा और बलवा में क्या अंतर है? पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हिंसा करने पर कौन-सी धारा लगती है? क्या हर व्यक्ति को केवल भीड़ में मौजूद रहने से बलवा का आरोपी बनाया जा सकता है? BNS Section 191 और Section 194 में क्या प्रावधान है? ये प्रश्न आपराधिक मामलों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। पुराने भारतीय दंड संहिता (IPC) में बलवा से संबंधित मुख्य प्रावधान धारा 146 और 147 तथा Affray यानी दंगा से संबंधित प्रावधान धारा 159 और 160 में थे। अब 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) में इन विषयों के लिए नए section लागू हैं। वर्तमान कानून में BNS Section 189 unlawful assembly, Section 190 common-object liability, Section 191 rioting और Section 194 affray से संबंधित है। इस लेख में इन सभी प्रावधानों को उदाहरण और न्यायिक निर्णयों के माध्यम से आसान भाषा में समझेंगे। 1. बलवा (Rioting) क्या है? साधारण भाषा में जब कोई unlawful assembly यानी विधि-विरुद्ध जमाव अपने common object को ...

बिना तलाक दूसरी शादी करने पर क्या होगी सजा? पत्नी को कितने साल की जेल हो सकती है?

बिना तलाक दूसरी शादी करने पर क्या होगी सजा? पत्नी को कितने साल की जेल हो सकती है? क्या कोई पत्नी अपने पहले पति से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर सकती है? क्या दूसरी शादी करने से पहली शादी अपने-आप खत्म हो जाती है? अगर पत्नी ने दूसरी शादी कर ली तो उसे कितने साल की सजा हो सकती है और क्या दूसरी शादी करने वाले पुरुष को भी जेल हो सकती है? ये सवाल आजकल वैवाहिक विवादों में काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। मान लीजिए कि नेहा की शादी राहुल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और नेहा अपने मायके चली गई। कई महीने तक दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसी दौरान नेहा ने किसी दूसरे व्यक्ति, अमित, के साथ शादी कर ली। अब सवाल उठता है— क्या राहुल और नेहा की पहली शादी खत्म हो गई? उत्तर है— सिर्फ अलग रहने या दूसरी शादी कर लेने से पहली शादी खत्म नहीं मानी जाती। यदि पहली शादी कानूनी रूप से वैध थी और उसका तलाक न्यायालय से नहीं हुआ था, तो सामान्यतः वह विवाह subsisting यानी कायम रहता है। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 में विवाह की आवश्यक शर्तों में यह भी है कि विवाह के समय किसी पक्ष का पति या पत...

समझौता हो गया, फिर भी मुकदमा क्यों चल रहा है?

एक गांव के झगड़े से लेकर High Court में Quashing तक की पूरी कहानी भूमिका कई बार नए अधिवक्ता के पास ऐसा मुकदमा आता है जिसमें दोनों पक्षों के बीच वर्षों पहले लड़ाई हुई थी। FIR दर्ज हुई, चार्जशीट दाखिल हुई और मुकदमा न्यायालय में चलता रहा। फिर कुछ वर्षों बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया। समझौते में पैसे का लेन-देन भी हो गया और शिकायतकर्ता ने साफ कह दिया कि अब उसे आरोपी से कोई विवाद नहीं है। लेकिन आरोपी की समस्या वहीं खत्म नहीं होती। वह आज भी हर तारीख पर न्यायालय जा रहा है। उसका सवाल होता है— "साहब, जब हमारा समझौता हो चुका है और सामने वाला अब मेरे खिलाफ गवाही नहीं देना चाहता, तो मेरा मुकदमा खत्म क्यों नहीं हो रहा?" यहीं से एक नए अधिवक्ता की असली भूमिका शुरू होती है। 1. सबसे पहले पूरी कहानी समझिए मान लीजिए एक गांव में दो परिवारों के बीच पुराना विवाद था। एक दिन दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान एक परिवार का लड़का दूसरे परिवार की महिला की तरफ दौड़ा। महिला भी बचने के लिए भागी। भागदौड़ और हाथापाई के दौरान महिला की साड़ी का एक ह...

TTE ने टिकट रख लिया और यात्री को गाली दी तो क्या करें? Railway Act और BNS के तहत पूरी कानूनी जानकारी

क्या TTE यात्री का जनरल टिकट अपने पास रख सकता है? गाली, धमकी और वीडियो बनाने पर जेल भेजने की बात—कानून क्या कहता है? एक कहानी से समझिए पूरा मामला राकेश को लखनऊ से कानपुर जाना था। उसने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से वैध जनरल टिकट खरीदा और जनरल डिब्बे में बैठकर यात्रा शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक स्टेशन से एक व्यक्ति डिब्बे में आया। उसने टिकट चेक करना शुरू किया और यात्रियों ने उसे TTE समझकर अपने-अपने टिकट दिखाने शुरू कर दिए। राकेश ने भी अपना जनरल टिकट दिखाया। व्यक्ति ने टिकट अपने हाथ में ले लिया। राकेश ने पूछा— “साहब, टिकट वापस कर दीजिए।” उसने कहा— “अभी मेरे पास रहेगा।” इसी बीच कुछ यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। TTE ने यात्रियों से कहा— “ड्यूटी के दौरान मेरा वीडियो बनाना गैरकानूनी है। अभी GRP बुलाकर सबको जेल भेज दूंगा।” एक यात्री ने अपना टिकट वापस मांगते हुए कहा कि उसका टिकट वैध है और उसे आगे यात्रा करनी है। इस पर TTE ने उसे कथित रूप से अपशब्द और मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने फिर अपना टिकट वापस मांगा, लेकिन टिकट वापस नहीं किए गए। अगले स्टेशन पर ...