Skip to main content

Supreme Court Judgments February 2026

कानून की भाषा में सहमति क्या होती है? किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति की सहमति मान्य प्रतिरक्षा होती है?( what do you understand by consent? Explain those circumstances in which the consent of a person is a valid defence.)

सहमति(Consent):- भारतीय दंड संहिता में सहमति की कोई परिभाषा नहीं दी गई है केवल धारा 90 में  इस बात का उल्लेख किया गया है कि मान्य सहमति  क्या है। भारतीय दंड संहिता की धारा 90 उप बंधित करती है कि कोई सहमति ऐसी सम्मति नहीं है जैसी इस संहिता की किसी धारा से आशयित है। यदि सम्मति किसी व्यक्ति ने क्षति , मद के अधीन यदि तथ्य के भ्रम के अधीन दी हो और यदि कार्य करने वाला व्यक्ति यह जानता हो या उसके पास विश्वास करने का कारण हो कि ऐसे भ्रम के परिणाम स्वरूप वह सम्मति दी गई थी अथवा


        यदि वह सम्मति  ऐसे व्यक्ति ने दी हो जो चित्त विकृति या मत्तत्ता के कारण उस बात की जिसके लिए वह अपनी सम्मति देता है प्रकृति और प्रणाम को समझने में असमर्थ  हो।



          जब तक की संदर्भ में तत्प्रतिकूलिता प्रतीत ना हो यदि वह सम्मति ऐसे व्यक्ति ने दी है जो 12 वर्ष से कम आयु का है।

              इस धारा में स्वतंत्र सहमति क्या है इसकी व्याख्या की गई है। स्वतंत्र सहमति से अभिप्राय ऐसी सहमति से है जो बिना किसी प्रकार के कपट अथवा भय के दी गई हो। एक न्याय शास्त्री के अनुसार सहमति एक विवेकपूर्ण कार्य है जिसके आधार पर कोई व्यक्ति अपने लिए अच्छाई बुराई सोच कर कोई कार्य करें या किसी दूसरे को अनुमति दें। यह बात इस सिद्धांत पर आधारित है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने हितों के बारे में स्वयं निर्णायक होता है।


          अतः वह अपनी सहमति के कारण मृत्यु को प्राप्त होता है या चोट खाता है तो उसका अपना उत्तरदायित्व होता है। लैटिन भाषा का यह वाक्य( Volention fit injuria) उच्च तथ्य को सिद्ध करता है क्योंकि


(1) कोई भी व्यक्ति अपने हितों के बारे में स्वयं ही अच्छा निर्णायक है।


(2) कोई भी व्यक्ति स्वयं को क्षति या हानि पहुंचाने वाले कार्य के लिए सहमति नहीं देगा।



          अतः धारा 90 में उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जिनमें सहमति को स्वतंत्र सहमति नहीं माना गया है और इनके आधार पर किसी अपराध से बचाव प्राप्त नहीं किया जा सकता है।ये परिस्थितियां निम्नलिखित में से कोई भी हो सकती हैं:



(1) किसी भय के अधीन दी गई सहमति



(2) किसी तथ्य के भ्रम के कारण दी गई सहमति या कपट के द्वारा ली गई सहमति

(3) विकृत चित्त द्वारा ली गई सहमति

(4) 12 वर्ष से कम आयु के बालक द्वारा दी गई सहमति


(5) स्वैच्छिक मद्यता के अधीन दी गई सहमति


सहमति एक मान्य  प्रतिरक्षा(cons avalid defence):- निम्नलिखित परिस्थितियों में सहमति एक मान्य प्रतिरक्षा मानी जाती है:

(1) कोई बात जो मृत्यु करने अथवा गंभीर चोट पहुंचाने के आशय से न की जाए  और वह किसी ऐसे व्यक्ति की अभिव्यक्ति अथवा विवक्षित(implied) सहमति से की गई हो जिससे उस बात से होने वाली अपहानि सहन करनी हो  और वह 18 वर्ष से ऊपर हो तो वह अपराध नहीं होती।


                               (धारा 87)


उदाहरण:- A औरB मनोरंजन के लिए पटेबाजी करने का समझौता करते हैं। उस समझौते में बात निहित है कि खेल के नियम के विरुद्ध होते हुए भी किसी को हानि पहुंच जाए। खेल के दौरान a द्वारा B घायल हो जाता है A ने अपराध नहीं किया है।



(2) जब कोई बात सदभावना पूर्वक दूसरे के लाभ के लिए की जाती है और उसमें मृत्यु को करने का आशय नहीं होता तथा उस हानि को सहन करने व खतरा उठाने की स्पष्ट या अस्पष्ट रूप से सहमति ले ली जाती है तो वह अपराध नहीं होता।
                                                                                                                                                     ( धारा 88)


उदाहरण: एक सर्जन ने कष्टप्रद व्याधि से ग्रस्त किसी व्यक्ति का उसकी सहमति से सद्भावना पूर्वक और उसकी मृत्यु करने के आशय के बिना ऑपरेशन किया तो यदि ऑपरेशन असफल हो जाए तो सर्जन का कोई अपराध नहीं होगा।



सूरज बली के वाद में एक नेत्र चिकित्सक विशेषज्ञ ने किसी महिला की आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जिसके कारण उस महिला की आंख की ज्योति चली गई। अभियुक्त (नेत्र विशेषज्ञ) के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई चल़ाए जाने पर अभियुक्त की ओर से धारा 88 के अंतर्गत संरक्षण का तर्क प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को निर्दोष करते हुए उक्त ऑपरेशन भारतीय पद्धति के अनुसार पूर्ण सावधानी से किया गया होने के कारण उसे धारा 88 के अंतर्गत बचाओ देना न्यायोचित है।




दीपा बनाम पुलिस उप निरीक्षक में केरल उच्च न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि दंड संहिता की धारा 87 और 88 उन मामलों में लागू नहीं की जा सकती जहां समाज का हित अंतर ग्रस्त हो। फलता होटल और रेस्टोरेंट टो मे कैबरे नृत्य देखने वाले व्यक्ति प्रस्तुतीकरण की अश्लीलता से होने वाले क्षोभ के बारे में परिवाद कर सकते हैं यद्यपि उन्हें पूर्व में भी इस बात का ज्ञान था कि प्रस्तुतीकरण में धारा 294 के अंतर्गत अश्लीलता के कार्य भी सम्मिलित हो सकते हैं।


          कोई कार्य जो 12 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति के लाभ के लिए जब सदभावना पूर्वक संरक्षक या कानूनी रूप से दायित्व रखने वाले व्यक्ति की सहमती से जो प्रकट रूप से या लक्षित किया जाए तो किसी हानि के कारण अपराध नहीं है जो उसकी बात में किसी व्यक्ति को पहुंचे या पहुंचाए जाने का कर्ता का आशय हो या जिसके बारे में करने वाले को मालूम हो कि उसका उस व्यक्ति को पहुंचना संभव है


(1) इस अपवाद  का विस्तार आशायुक्त मृत्यु करने या मृत्यु की चेष्टा करने  तक ना होगा।


(2) इसका विस्तार मृत्यु या गंभीर चोट को दूर करने या किसी गंभीर बीमारी या असमर्थता को दूर करने के आशय से अन्यथा किसी बात के लिए नहीं होगा जिसे करने वाले व्यक्ति को यह जानकारी हो की उस कार्य से मृत्यु भी हो सकती है।

(3) इस अपवाद का विस्तार स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने या  गंभीर चोट पहुंचाने की चेष्टा करने के लिए  तब तक नहीं होगा जब तक वह कार्य मृत्यु या गंभीर चोट को दूर करने या किसी गंभीर बीमारी या निर्दयता को दूर करने के आशय से न किया गया हो।

(4) किसी ऐसे अपराध के दुष्प्रेरण के लिए इस अपवाद का विस्तार तब तक नहीं होगा जब तक कि उसका विस्तार किसी अपराध के लिए नहीं है।


          (धारा 89)


A अपनी 12 वर्ष से कम आयु की पुत्री bके संबंधी फायदे के लिए c  द्वारा b पर बलात्संग कारित करने के लिये दुष्प्रेरित करता है। यहाँ पर a और c मे से कोई इस धारा का संरक्षण प्राप्त नहीं कर सकता।


उदाहरण(1) क  सदभावना पूर्वक अपने शिशु के फायदे के लिए अपने शिशु की संपत्ति के बिना यह सम्भाव्य  जानते हुए कि शस्त्रकर्म से  उस शिशु की मृत्यु कारित होगी न कि इस आशय से कि  उसकी शिशु की मृत्यु कारित करदे शल्य चिकित्सक द्वारा पथरी निकलवाने के लिए अपने शिशु की शल्यक्रिया करवाता है। क का उद्देश्य शिशु को रोग मुक्त करना था इसलिए इस अपवाद के अंतर्गत आता है।



(2) अ अपने बच्चे के हित के लिए उसे परिरोध में  रखता है अ ने  कोई अपराध नहीं किया ।


(3) एक अभिभावक( बच्चे का पालक) अपने बच्चे को एक मर्यादित सीमा में रहते हुए करता है ताकि वह सुधर जाए जहां अभियुक्त ने कोई अपराध नहीं किया है।


भारतीय दंड संहिता की धारा 89 यह स्पष्ट करती है कि जब कोई बात 12 वर्ष से कमाई के व्यक्ति विकृत चित्त के व्यक्ति के फायदे के लिए उसके संरक्षक द्वारा या विधि पूर्ण भार साधक किसी अन्य व्यक्ति द्वारा  सदभावना पूर्वक उसकी अभिव्यक्ति या विवादित संपत्ति से की जाय तो किसी ऐसी अपहानि के कारण वे अपराध नहीं होगा जो उसे बात से व्यक्ति को कारित करने का कर्ता का आशय हो या कारित होने की संभावना के बारे में कर्ता के ज्ञान में हो।

               इस धारा के अंतर्गत संरक्षण केवल तभी प्राप्त है जब कार्य सदभावना पूर्वक किसी ऐसे व्यक्ति के फायदे के लिए किया जाए जो या तो 12 वर्ष से कम आयु का हो या जो किसी भी आयु का विकृत चित्त का व्यक्ति हो।



Comments

Popular posts from this blog

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...

बलवा और दंगा क्या होता है? दोनों में क्या अंतर है? दोनों में सजा का क्या प्रावधान है?( what is the riot and Affray. What is the difference between boths.)

बल्बा(Riot):- भारतीय दंड संहिता की धारा 146 के अनुसार यह विधि विरुद्ध जमाव द्वारा ऐसे जमाव के समान उद्देश्य को अग्रसर करने के लिए बल या हिंसा का प्रयोग किया जाता है तो ऐसे जमाव का हर सदस्य बल्बा करने के लिए दोषी होता है।बल्वे के लिए निम्नलिखित तत्वों का होना आवश्यक है:- (1) 5 या अधिक व्यक्तियों का विधि विरुद्ध जमाव निर्मित होना चाहिए  (2) वे किसी सामान्य  उद्देश्य से प्रेरित हो (3) उन्होंने आशयित सामान्य  उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी हो (4) उस अवैध जमाव ने या उसके किसी सदस्य द्वारा बल या हिंसा का प्रयोग किया गया हो; (5) ऐसे बल या हिंसा का प्रयोग सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया हो।         अतः बल्वे के लिए आवश्यक है कि जमाव को उद्देश्य विधि विरुद्ध होना चाहिए। यदि जमाव का उद्देश्य विधि विरुद्ध ना हो तो भले ही उसमें बल का प्रयोग किया गया हो वह बलवा नहीं माना जाएगा। किसी विधि विरुद्ध जमाव के सदस्य द्वारा केवल बल का प्रयोग किए जाने मात्र से जमाव के सदस्य अपराधी नहीं माने जाएंगे जब तक यह साबित ना कर दिया जाए कि बल का प्रयोग कि...

कंपनी के संगम ज्ञापन से क्या आशय है? What is memorandum of association? What are the contents of the memorandum of association? When memorandum can be modified. Explain fully.

संगम ज्ञापन से आशय  meaning of memorandum of association  संगम ज्ञापन को सीमा नियम भी कहा जाता है यह कंपनी का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हम कंपनी के नींव  का पत्थर भी कह सकते हैं। यही वह दस्तावेज है जिस पर संपूर्ण कंपनी का ढांचा टिका रहता है। यह कह दिया जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह कंपनी की संपूर्ण जानकारी देने वाला एक दर्पण है।           संगम  ज्ञापन में कंपनी का नाम, उसका रजिस्ट्री कृत कार्यालय, उसके उद्देश्य, उनमें  विनियोजित पूंजी, कम्पनी  की शक्तियाँ  आदि का उल्लेख समाविष्ट रहता है।         पामर ने ज्ञापन को ही कंपनी का संगम ज्ञापन कहा है। उसके अनुसार संगम ज्ञापन प्रस्तावित कंपनी के संदर्भ में बहुत ही महत्वपूर्ण अभिलेख है। काटमेन बनाम बाथम,1918 ए.सी.514  लार्डपार्कर  के मामले में लार्डपार्कर द्वारा यह कहा गया है कि "संगम ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य अंश धारियों, ऋणदाताओं तथा कंपनी से संव्यवहार करने वाले अन्य व्यक्तियों को कंपनी के उद्देश्य और इसके कार्य क्षेत्र की परिधि के संबंध में अवग...