Skip to main content

Supreme Court Judgments February 2026

वाद पत्र को दाखिल करने की क्या प्रक्रिया होती है?

वाद: - वाद न्यायालय में पेश की जाने वाली वह प्रक्रिया है जो वादी के अधिकारों की सुरक्षा या  किसी व्यक्ति  के हक को क्रियान्वित करने के लिये हो या किसी भी गलती या दोष के निवारण के लिये हो। यहाँ पर वाद दायर करने वाला पक्ष वादी एवं जिसके खिलाफ वाद दायर किया गया है वह प्रतिवादी कहलाता है। 


वाद का न्यायालय में प्रारम्भ होना : → कोई भी वाद किसी न्यायालय अथवा न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी के समक्ष दो प्रतियों में वाद पत्र द्वारा पेश किया जाता है।

           यदि वाद पत्र पेश किये जाने की आखिरी तारिख है तो वाद पत्र न्यायाधीश के समक्ष न्यायालय समय के पश्चात उसके निवास पर भी पेश किया जा सकता है।

     वाद पत्र के साथ उतनी अतिरिक्त कापियां भी पेश की जानी आवश्यक हैं. जितने प्रतिवादियों का उल्लेख वाद पत्र में किया गया है। ताकि प्रत्येक प्रतिवादी को सम्मन के साथ में वाद पत्र की प्रति भेजी जा सके।



पीठासीन अधिकारी के कार्य :-


 पीठासीन अधिकारी के समक्ष जब वाद प्रस्तुत किया जाये तो उसे निम्नांकित कार्यवाही करनी चाहिए:-

 वादपत्र प्रस्तुत होते  ही पीठासीन अधिकारी द्वारा वादपत्र के पृष्ठ पर उसे पेश करने वाले व्यक्ति का नाम एवं पेश करने की तिथि स्पष्ट अंकित की जानी चाहिये। साथ में उसके हस्ताक्षर भी होने चाहिये।



     वादपत्र पेश करने वाले व्यक्ति को निर्देश देगा कि वह पीठासीन अधिकारी द्वारा किये गये पृष्ठांकन के नीचे अपने हस्ताक्षर करे।



 वाद पत्र का परीक्षण:



 [१] वाद की प्रस्तुति के अन्दर क्या मियाद है।


 [h] वाद की सुनवाई क्या उस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में है ।


[0] क्या कोर्ट फीस का भुगतान पर्याप्त है।


 [४] वाद पत्र की प्रतियां पर्याप्त संख्या में संलग्न की गयी है तथा प्रोसेस फीस भी जमा कराई गयी है या नहीं।


[e] अचल सम्पत्ति के विषय जो जानकारी है। उसको वाद पत्र में बताया गया है या नहीं। 


वाद पत्र में उन सभी जानकारियों को स्पष्ट रूप से अंकित कर दिया गया है (अथवा नहीं जिनका होना निर्णय 7 के रुल 1 के अनुसार वाद पत्र के रजिस्ट्रेशन हेतु वाद पत्र में वाद का कारण क्षेत्राधिकार तथा वादी एवं प्रतिवादियों का विवरण अंकित होना आवश्यक है।



पीठासीन अधिकारी द्वारा वाद पत्र को खारिज करने कारण:→

 [१] यदि वाद में किसी प्रकार के कारण को स्पष्ट नहीं किया गया हो। 

[b] मांगा गया अनुतोष का मूल्य को लिखित या स्पष्ट तरीके से न बताया गया है। 

[C] मांगी गयी अनुतोष की राशि सही लिखी गयी है लेकिन स्टाम्प प्रपत्रों की संख्या अपर्याप्त है।


 [d] वाद में लिखित कथन के अनुसार वाद पत्र  वाद पत्र किसी विधि द्वारा वर्जित है।

 [e] यदि वाद दो प्रतियों में दायर नहीं किया 1


4.] यदि वादी द्वारा रुल 9 के प्रावधानों का पालन करने में असफल रहा है।

  ऑर्डर 7 निगम 11 में वाद पत्र को खारिज किये जाने सम्बन्धी नियमों का उल्लेख किया गया है। इस नियम के अनुसार वाद पत्र वाद रजिस्टर होने के बाद भी खारिज किया जा सकता है। तथापि यह आवश्यक है कि वाद पत्र को खारिज करने के अधिकार का उपयोग तभी किया जाना चाहिये जब खारिज करने का कारण एकदम स्पष्ट हो। यदि कोई सन्देह हो अथवा वाद में किसी गम्भीर प्रश्न का निर्णय किया जाना हो तो ऐसा वाद खारिज नहीं किया जाना चाहिये। ऐसे मामलों में जवाब दावा प्राप्त हो जाने के बाद प्राथमिकी का निर्धारण किया जाकर उसको पहले निर्णीत किया जाना ठीक होगा।


     जहां वाद का कोई भी विशेष कारण की पेश न किया गया हो :-

वाद हेतुक अर्थात् वह एक या अनेक तथ्यात्मक तथ्यों का समूह जिनसे दावा दायर करने का कारण स्पष्ट होता है। वे सभी आवश्यक तथ्य या तथ्यों का समूह जिसे वादी को वाद में सफल होने के लिये न्यायालय में सिद्ध करना होगा। (वाद हेतुक का वाद दायर होने से पहते प्रकट होना आवश्यक है अन्यथा वादी का वाद न्यायालय  में चलने योग्य नहीं माना जा सकता ।। कोई भी वाद हेतुक के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। यदि वादी अपने वाद में वाद हेतुक को प्रकट करने में असफल रहता है तो उसका वाद खारिज कर दिया जायेगा।


 वाद खारिज किये जाने की प्रक्रिया :- यदि वाद खारिज किया जाता है तो पीठासीन अधिकारी ऐसा आदेश देने के कारणों को आदेश में अंकित करेगा। ऑर्डर 7 नियम 11 के अन्तर्गत वाद को खारिज करने का ऐसा आदेश डिक्री की संज्ञा से आता है अत: उसकी अपील की जा सकती है।



न्यायालय क्षेत्राधिकार के अनुसार यदि वाद सिविल जज के स्तर पर सुने जाने योग्य है तो उसकी प्रथम अपील धारा 97 सीपीपी के अनुसार (जहां मूल डिक्रियों से अपील किये जाने सम्बन्धी प्रावधानों का उल्लेख है ।) होगी और यदि वाद जिला अतिरिक्त जिला जज के स्तर पर सुना जाता है तो उसकी प्रथम अपील हाईकोर्ट में होगी तथा एकल बेंच द्वारा सुनी जायेगी किन्तु एकल बैंच द्वारा निर्णय किया जाकर डिक्री पास कर दी जाती है तो हाई कोर्ट में इसकी अगली कोई अपील नहीं होगी।


 वाद पत्र के खारिज हो जाने का प्रभाव : • यद्यपि इस तरह वाद पत्र के खारिज होने को वाद का अपास्त होना माना जायेगा किन्तु इसके पश्चात भी वादी द्वारा नया वाद उसी वाद हेतुक के आधार पर प्रस्तुत किया जा सकता है।


 क्षेत्राधिकार : किसी वाद को दाखिल किये जाने के लिये निर्देश देने से पहले न्यायालय को यह देखना चाहिये कि वाद न्यायालय के क्षेत्राधिकार  में है अथवा नहीं। क्षेत्राधिकार निम्नांकित मामलों में से किसी भी सम्बन्ध में हो सकता है।



[a] स्थान

 [b] वित्तीय अधिकार


 [c] विषय वस्तु 

[d] कानूनी वर्जन 

वाद पत्र को लौटाना: यदि वाद को सुनने का न्यायालय का क्षेत्राधिकार न हो तो वाद को खारिज नहीं किया जाना चाहिये और न ही किसी तरह के संशोधन की अनुमति देनी चाहिये बल्कि उसे वादी को वापस कर देना चाहिये ताकि वह समुचित न्यायालय में अपना वाद प्रस्तुत कर सके ।



 वाद पत्र लौटाये जाने की प्रक्रिया : → -: वाद पत्र को लौटाने पर पीठासीन अधिकारी द्वारा. निम्नांकित पृष्ठांकन किया जायेगा :- 


[a] वाद प्रस्तुत करने एवं लौटाये जाने की तिथि


 [6] वाद प्रस्तुत करने वाले पक्ष का नाम 

[c] वाद पत्र के लौटाने के कारणों का संक्षिप्त विवरण ।


 वाद पत्र को वादी के वकील अथवा उसके द्वारा अधिकृत अभिकर्ता को लौटाने पर न्यायालय द्वारा वकालतनामा भी लौटा दिया जायेगा । न्यायालय  द्वारा वादी को यह आदेश दिया जा सकता है कि न्यायालय के अभिलेख में रखने के लिये लौटाये गये वाद पत्र की प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।



Comments

Popular posts from this blog

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...

बलवा और दंगा क्या होता है? दोनों में क्या अंतर है? दोनों में सजा का क्या प्रावधान है?( what is the riot and Affray. What is the difference between boths.)

बल्बा(Riot):- भारतीय दंड संहिता की धारा 146 के अनुसार यह विधि विरुद्ध जमाव द्वारा ऐसे जमाव के समान उद्देश्य को अग्रसर करने के लिए बल या हिंसा का प्रयोग किया जाता है तो ऐसे जमाव का हर सदस्य बल्बा करने के लिए दोषी होता है।बल्वे के लिए निम्नलिखित तत्वों का होना आवश्यक है:- (1) 5 या अधिक व्यक्तियों का विधि विरुद्ध जमाव निर्मित होना चाहिए  (2) वे किसी सामान्य  उद्देश्य से प्रेरित हो (3) उन्होंने आशयित सामान्य  उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी हो (4) उस अवैध जमाव ने या उसके किसी सदस्य द्वारा बल या हिंसा का प्रयोग किया गया हो; (5) ऐसे बल या हिंसा का प्रयोग सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया हो।         अतः बल्वे के लिए आवश्यक है कि जमाव को उद्देश्य विधि विरुद्ध होना चाहिए। यदि जमाव का उद्देश्य विधि विरुद्ध ना हो तो भले ही उसमें बल का प्रयोग किया गया हो वह बलवा नहीं माना जाएगा। किसी विधि विरुद्ध जमाव के सदस्य द्वारा केवल बल का प्रयोग किए जाने मात्र से जमाव के सदस्य अपराधी नहीं माने जाएंगे जब तक यह साबित ना कर दिया जाए कि बल का प्रयोग कि...

कंपनी के संगम ज्ञापन से क्या आशय है? What is memorandum of association? What are the contents of the memorandum of association? When memorandum can be modified. Explain fully.

संगम ज्ञापन से आशय  meaning of memorandum of association  संगम ज्ञापन को सीमा नियम भी कहा जाता है यह कंपनी का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हम कंपनी के नींव  का पत्थर भी कह सकते हैं। यही वह दस्तावेज है जिस पर संपूर्ण कंपनी का ढांचा टिका रहता है। यह कह दिया जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह कंपनी की संपूर्ण जानकारी देने वाला एक दर्पण है।           संगम  ज्ञापन में कंपनी का नाम, उसका रजिस्ट्री कृत कार्यालय, उसके उद्देश्य, उनमें  विनियोजित पूंजी, कम्पनी  की शक्तियाँ  आदि का उल्लेख समाविष्ट रहता है।         पामर ने ज्ञापन को ही कंपनी का संगम ज्ञापन कहा है। उसके अनुसार संगम ज्ञापन प्रस्तावित कंपनी के संदर्भ में बहुत ही महत्वपूर्ण अभिलेख है। काटमेन बनाम बाथम,1918 ए.सी.514  लार्डपार्कर  के मामले में लार्डपार्कर द्वारा यह कहा गया है कि "संगम ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य अंश धारियों, ऋणदाताओं तथा कंपनी से संव्यवहार करने वाले अन्य व्यक्तियों को कंपनी के उद्देश्य और इसके कार्य क्षेत्र की परिधि के संबंध में अवग...