सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारीi

अन्तर्राभिवचनीय वाद में वाद पत्र की रचना कीजिए । ( Draft a plaint in an inter pleader suit . )

                        न्यायालय श्रीमान सिविल जज ( जू ० डि ० ) महोदय ,बांदा

वाद संख्या ........                                                                                                        ........सन् 2022

                        अ पुत्र क आयु लगभग ....... वर्ष निवासी मुहल्ला (जिला ) ........वादी

                                                                                     बनाम . .. 


( i ) ब पुत्र ख आयु लगभग ...... वर्ष मुहल्ला  , निवासी (जिला ) प्रतिवादी संख्या 1

( ii ) स विधवा ग आयु लगभग .... वर्ष , निवासनी मुहल्ला (जिला ) प्रतिवादनी संख्या - 2 

वादी निम्नलिखित सादर निवेदन करता है 


1. यह कि 4 जनवरी  2022 ई ० को ग ने आभूषणों का एक सन्दूक सुरक्षित अभिरक्षा के लिए वादी के पास जमा किया था । 


2. यह कि उक्त ग दिनांक 27 जनवरी  , 2022 ई ० को मर गया ।

 3. यह कि प्रतिवादी नं ० । मृतक ग के दत्तक पुत्र की हैसियत से वादी से उन आभूषणों के सन्दूक को प्राप्त करने का दावा करता है ।


 4. यह कि प्रतिवादी नं ० 2 भी उपर्युक्त ग की विधवा के रूप में उक्त सन्दूक को लेने का दावा ककरती है और प्रतिवादी नम्बर 1 दत्तक ग्रहण को अस्वीकार करती है ।


 5. यह कि वादी प्रतिवादियों के अपने अपने अधिकारों के विषय में अनभिज्ञ है ।

 6. यह कि वादी उस सम्पत्ति पर सिवाय प्रभार एवं खर्च के कोई दावा नहीं रखता है और ऐसे व्यक्ति को सौंपने के लिए तैयार और इच्छुक है जिसको कि न्यायालय निश्चित करेगा । 


7. यह कि वादी और उनमें से किसी प्रतिवादी के साथ कोई दुरभि सन्धि नहीं है । 

8. यह कि वाद के लिए वाद हेत दिनांक 6 जनवरी , 2023 ई ० को उत्पन्न हुआ जबकि दोनों उक्त प्रतिवादियों ने उक्त आभूषणों के सन्दूक पर दावा किया ।


 9. प्रतिवादी बांदा में न्यायालय के क्षेत्राधिकारी के अन्तर्गत निवास करते हैं । 


10. क्षेत्राधिकार के उद्देश्यों के लिए वाद को मूल्य ₹ 6,500 है । 


अतः वादी निम्नलिखित अनुतोषों के लिए प्रार्थना करता है 

 1. प्रतिवादीगण को एक व्यादेश के द्वारा वादी के विरुद्ध आभूषण की संदूक के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही करने से रोका जाये ।


2. उनके उस सन्दूक के प्रति उनके दावों के विषय में साथ साथ अन्तर अभिवचन करने  की अपेक्षा की जाये और यह घोषित किया जाये कि प्रतिवादीगण में से कौन उस सन्दूक का हकदार है ।


 3. इस वाद के दौरान किसी भी व्यक्ति को उस सन्दूक को रखने के लिये अधिकृत किया जाय तथा


4. उस सन्दूक को ऐसे व्यक्ति को सौंपने पर या उसको न्यायालय में जमा करने पर वादी को उस सन्दूक के सम्बन्ध में दोनों प्रतिवादियों के प्रति सभी दायित्वों से मुक्त किया जाये । 


                                                                                                                                      हस्ताक्षर / अ वादी 


सत्यापन - मैं , अ यह घोषित करता हूँ कि उपरोक्त वादपत्र के पैराग्राफ 1 से 7 तक प्राप्त सूचना के आधार पर यह सत्य होने का विश्वास है । इस वाद का सत्यापन आज दिनांक 10 जनवरी , 2022 बांदा पर किया गया । 


                                                                                                                                     हस्ताक्षर / अ (वादी) 








Court Mr. Civil Judge (J.D.), Banda


 Case No. ........ 2022


 A. Son's age is about …….years resident of Mohalla (District)……………………..Wadit


 Vs .  ,



(i) B s/o B aged about …… years of Mohalla, R/o (District) Respondent No. 1


 (ii) C, widow C, aged about ..... years, resides in Mohalla (District) Respondent No. 2


 The plaintiff respectfully submits the following



 1. That on the 4th day of January, 2022, C deposited a chest of ornaments with the plaintiff for safe custody.



 2. That the said C died on the 27th day of January, 2022.


 3. That the respondent no.  Claims to receive the chest of jewels from the plaintiff in his capacity as the adopted son of C, the deceased.



 4. That the defendant No. 2 also claims to have the said chest as the widow of C above and that the defendant No. 1 disapproves of the adoption.



 5. That the plaintiff is ignorant of the respective rights of the defendants.


 6. That the plaintiff has no claim upon the property except for charge and cost and is ready and willing to deliver it to such person as the Court may determine.


7. That there is no ill-will between the plaintiff and either of the defendants.


 8. That the cause of action arose on the 6th day of January, 2023, when both the said defendants claimed the said chest of jewellery.



 9. The defendants reside within the jurisdiction of the Court at Banda.



 10. The suit is valued at ` 6,500 for purposes of jurisdiction.



 Therefore the plaintiff prays for the following reliefs


 1. The defendants be restrained by an injunction from proceeding against the plaintiff in respect of the jewelery box.



 2. They should be required to simultaneously plead the difference as to their claims to the chest, and declare which of the defendants is entitled to the chest.



 3. During this suit, any person should be authorized to keep that box and



 4. On handing over the chest to such person or depositing it in the court, the plaintiff shall be relieved of all liability to both the defendants in respect of the chest.



 Signature / Plaintiff



 VERIFICATION I, A, do declare that on the basis of the information received in paragraphs 1 to 7 of the above plaint, I believe it to be true.  The verification of this case was done today, on January 10, 2022 at Banda.



 Signature / A (Plaintiff)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारीi

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारी बलवा क्या होता है? दंगा और बलवा में क्या अंतर है? पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हिंसा करने पर कौन-सी धारा लगती है? क्या हर व्यक्ति को केवल भीड़ में मौजूद रहने से बलवा का आरोपी बनाया जा सकता है? BNS Section 191 और Section 194 में क्या प्रावधान है? ये प्रश्न आपराधिक मामलों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। पुराने भारतीय दंड संहिता (IPC) में बलवा से संबंधित मुख्य प्रावधान धारा 146 और 147 तथा Affray यानी दंगा से संबंधित प्रावधान धारा 159 और 160 में थे। अब 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) में इन विषयों के लिए नए section लागू हैं। वर्तमान कानून में BNS Section 189 unlawful assembly, Section 190 common-object liability, Section 191 rioting और Section 194 affray से संबंधित है। इस लेख में इन सभी प्रावधानों को उदाहरण और न्यायिक निर्णयों के माध्यम से आसान भाषा में समझेंगे। 1. बलवा (Rioting) क्या है? साधारण भाषा में जब कोई unlawful assembly यानी विधि-विरुद्ध जमाव अपने common object को ...

पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो?

यहाँ एक विस्तृत,  ब्लॉग पोस्ट है जो कि कभी आपकी या  किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल को पुलिस विभाग की स्पेशल सेल पकड़ लेती है और किसी भी थाने में मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है तो ऐसे स्थिति में क्या करें की गाड़ी को रिलीज करवा लिया जाये इस पर एक  blog post लिखकर मेरे द्तवारा  जितना सम्भव है उतना विशेष जानकारी के साथ  उदाहरण सहित समझाने की आप लोगों को कोशिश है ।🔥🔥🔥🔥 पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो? कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब पुलिस विभाग की स्पेशल सेल किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल या अन्य वाहन को रोककर अपने कब्जे में ले लेती है, लेकिन किसी भी थाने में उसके संबंध में FIR या मुकदमा पंजीकृत नहीं करती। इस तरह की परिस्थिति में वाहन मालिक के लिए यह समझना जरूरी है कि कानूनी प्रक्रिया क्या है और वाहन को रिलीज कराने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं। 1. सबसे पहले स्थिति की पुष्टि करें जिस पुलिस टीम या स्पेशल सेल ने गाड़ी पकड़ी है, उनसे लिखित या मौखिक रूप से पूछें कि वाहन क्यों रोका गया है। यह ...

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...