Skip to main content

Supreme Court Judgments February 2026

मुस्लिम विधि मे हिबा या दान की बिषय वस्तु से सामान्य भाषा मे क्या मतलब होता है ?

हिबा या दान की विषय वस्तु ( Subject matter of Gift ) - सामान्य सिद्धान्त यह है कि उस वस्तु का दान हो सकता है 

( क ) जिस पर स्वामित्व ( मिल्कियत ) या सम्पत्ति के अधिकार का प्रयोग किया जा सके ।

 या

 ( ख ) जिस पर कब्जा किया जा सके , या 

( ग ) जिसका अस्तित्व 

( i ) किसी विशिष्ट वस्तु या

 ( ii ) निष्पादन अधिकार के रूप में हो

 ( घ ) जो माल शब्द के भीतर आती है । 

     किसी भी वस्तु का दान हो सकता है जिस स्वामित्व या सम्पत्ति के अधिकार का प्रयोग किया जा सके या जिस पर कब्जा किया जा सके । सम्पत्ति को मुस्लिम विधि में ' माल ' कहा  जाता है । माल की सीमा में आने वाली निम्नलिखित प्रकार की सम्पत्ति दान की  सकती है विषय - वस्तु 

( 1 ) कृषि भूमि । ' 

 ( 2 ) किसी पवित्र स्थान पर तीर्थ यात्रियों द्वारा चढ़ाई गई भेंटों में से विनिर्दिष्ट अंश प्राप्त

करने का अधिकार ।

( 3 ) मेहर प्राप्ति का अधिकार 

( 4 ) बीमा पालिसी का समनुदेशन

 ( 5 ) कुर्की के अधीन सम्पत्ति

 ( 6 ) मोचन का अधिकार 

 ( 7 ) अभियोज्य दावा ( Actionable claims ) तथा अमूर्त सम्पत्ति ।

 ( 8 ) जमींदारी अधिकार या पट्टे पर ली गई जमीन ।

 ( 9 ) ऋण और परक्राम्य विलेख ( negotiable instrument ) जैसे वचन पत्र का चेक । '




               किसी भी मौजूदा सम्पत्ति का दान हो सकता है चाहे वह सम्पत्ति पैतृक हो या स्वार्जित , चल हो या अचल , दृश्य या अदृश्य चाहे भौतिक कब्जा ( Physical possession ) दिया जा सके या नहीं और ( जहाँ अचल सम्पत्ति हो ) चाहे दाता का उस पर पूर्ण स्वामित्व का अधिकार हो या उसके केवल उसका सीमित स्वामित्व ।

 कोई भी मुस्लिम अपनी सम्पूर्ण सम्पत्ति दान में दे सकता है और सम्पत्ति का दान भावी उत्तराधिकारियों के पक्ष में भी किया जा सकता है । इस प्रकार मुस्लिम व्यक्ति अपनी सारी सम्पत्ति का दान अजनवी व्यक्ति को कर सकता है और उत्तराधिकारियों के लिए कुछ भी अवशेष न बचे ।


          हिबा की विषय - वस्तु की सीमा एवं तत्व - मुस्लिम विधि में सम्पत्ति के दो तत्वों - काय ( Corpus ) और फलोपभोग ( Usefruct ) के बीच प्रभेद माना जाता है और उसका अलग महत्व है । काय से आशय दान की विषय वस्तु के सम्पूर्ण स्थूल भाग से है । यहाँ मुख्यतः काय से तात्पर्य " सम्पत्ति पर स्वामित्व का निरपेक्ष अधिकार " -अर्थात् सम्पत्ति पर स्वामित्व का ऐसा अधिकार जो उत्तराधिकार योग्य हो ( Heritable ) हो और समय के विचार से जिसकी कोई सीमा न हो । फलोद भोग से तात्पर्य है- " सम्पत्ति के उपभोग और उपयोग का किसी व्यक्ति का अधिकार । " समय की दृष्टि से यह अधिकार सीमित होता है , उत्तराधिकार - योग्य ( Heritable ) नहीं होता । सम्पत्ति के काय ( ऐन ) का दान ' दिवा ' कहलाता है और फलोपभोग का दान ' अरीया ' ।


                         हिबा की विषय - वस्तु मूर्त ( Corpoveal ) या अमूर्त ( Incorpoveal ) हो सकती है । मूर्त सम्पत्ति वह है जो भौतिक अस्तित्व रखती हो और इस रूप में देखी और हुई जा सके , जैसे मकान , धन या भूमि । अमूर्ति सम्पत्ति वह है जिसका भौतिक अस्तित्व न हो , किसी ऋण का भुगतान प्राप्त करने का अधिकार या बन्धक या मोचन का अधिकार ।


 एक वाद में मद्रास उच्च न्यायाल ने अवलोकन किया है , " जहाँ माता द्वारा अपनी पुत्री को घर दान में दिया जाता है तो ऐसा दान वैध माना जायेगा चाहे दान - पत्र में कब्जे के सम्बन्ध में चर्चा न हो यदि माता और पुत्री साथ - साथ उसी घर में निवास करती हों । 


सी . टी . डी . ए . पाचुम्मा बनाम पोक्का के वाद में केरल उच्च न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि मुस्लिम विधि के अन्तर्गत विधिपूर्ण दान के लिए यह आवश्यक नहीं है दानकर्ता उस अचल सम्पत्ति को प्रत्यक्ष रूप से छोड़कर जाये तथा दानगृहीता को दे , यदि दोनों दानकर्त्ता तथा दानपहीता एक साथ रह रहे हैं । इस प्रकार के दान को दानकर्त्ता एवं दानग्रहीता के किसी प्रकट कार्य द्वारा पूर्ण किया जा सकता है । 


यदि दानग्रहीता पत्नी है तब दान सम्पत्ति का दाखिला खारिज भी जरूरी नहीं बशर्ते कि दान - पत्र यह पुष्टि करे कि पति ने पत्नी को सम्पत्ति का कब्जा दे दिया जिसे पत्नी ने स्वीकार भी कर लिया ।


 निम्नलिखित सम्पत्तियाँ हिबा को मान्य विषय - वस्तु हो सकती है 


( क ) ऋण का भुगतान लेने का अधिकार । 

( ख ) धन ( माल ) ।

 ( ग ) अधिकार जो पूर्ण स्वामित्व का न हो ; जैसे लगान वसूली का वाले गाँवों का लाभ । 

( घ ) बन्धक मोचन का अधिकार ( Equity of redemption ) - कोई मुसलमान बन्धक रखी हुई सम्पत्ति के बन्धक - मोचन के अधिकार को उपहार के रूप में दे सकता है । 

( ङ ) आजीवन हित । 

( च ) मेहर ।

 ( घ ) सरकारी प्रतिभूतियाँ ( Securities ) । 






  • ए . आई . आर . 1994 मद्रास 325 



  • ए.आई . आर . 1998 केरल 136



  •  इमाम्बी बनाम खाजा हुसैन आ.इ.रि .1988 कर्नाटक 5

  •  अहमदीन बनाम इलाही बक्स ( 1912 ) 34 इलाहाबाद 465

  •  डॉ . जंग एंग्लो मुस्लिम लॉ ( 1932 सा ) 22 

  • सादिक अली बनाम जहीदा बेगम , आ.इ.रि. 1939 इलाहाबाद 744 

  •  अनवरी बेगम बनाम निजामुद्दीन शाह ( 1898 ) 2 , इलाहाबाद 165 

  • मुल्ला मोहम्मडन लॉ ( 19 वाँ ) 113 ( पैरा 144)

  •  शाहाल खातून बनाम अमीर अली आ..रि . 1972 आन्ध्र 241 

  • मलिक अब्दुल गफूर बनाम मुलेका ( 1884 ) 10 कलकत्ता 112 

  • अमीर अली मोहम्मडन लॉ प्रथम 64

Comments

Popular posts from this blog

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...

बलवा और दंगा क्या होता है? दोनों में क्या अंतर है? दोनों में सजा का क्या प्रावधान है?( what is the riot and Affray. What is the difference between boths.)

बल्बा(Riot):- भारतीय दंड संहिता की धारा 146 के अनुसार यह विधि विरुद्ध जमाव द्वारा ऐसे जमाव के समान उद्देश्य को अग्रसर करने के लिए बल या हिंसा का प्रयोग किया जाता है तो ऐसे जमाव का हर सदस्य बल्बा करने के लिए दोषी होता है।बल्वे के लिए निम्नलिखित तत्वों का होना आवश्यक है:- (1) 5 या अधिक व्यक्तियों का विधि विरुद्ध जमाव निर्मित होना चाहिए  (2) वे किसी सामान्य  उद्देश्य से प्रेरित हो (3) उन्होंने आशयित सामान्य  उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी हो (4) उस अवैध जमाव ने या उसके किसी सदस्य द्वारा बल या हिंसा का प्रयोग किया गया हो; (5) ऐसे बल या हिंसा का प्रयोग सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया हो।         अतः बल्वे के लिए आवश्यक है कि जमाव को उद्देश्य विधि विरुद्ध होना चाहिए। यदि जमाव का उद्देश्य विधि विरुद्ध ना हो तो भले ही उसमें बल का प्रयोग किया गया हो वह बलवा नहीं माना जाएगा। किसी विधि विरुद्ध जमाव के सदस्य द्वारा केवल बल का प्रयोग किए जाने मात्र से जमाव के सदस्य अपराधी नहीं माने जाएंगे जब तक यह साबित ना कर दिया जाए कि बल का प्रयोग कि...

पार्षद अंतर नियम से आशय एवं परिभाषा( meaning and definition of article of association)

कंपनी के नियमन के लिए दूसरा आवश्यक दस्तावेज( document) इसके पार्षद अंतर नियम( article of association) होते हैं. कंपनी के आंतरिक प्रबंध के लिए बनाई गई नियमावली को ही अंतर नियम( articles of association) कहा जाता है. यह नियम कंपनी तथा उसके साथियों दोनों के लिए ही बंधन कारी होते हैं. कंपनी की संपूर्ण प्रबंध व्यवस्था उसके अंतर नियम के अनुसार होती है. दूसरे शब्दों में अंतर नियमों में उल्लेख रहता है कि कंपनी कौन-कौन से कार्य किस प्रकार किए जाएंगे तथा उसके विभिन्न पदाधिकारियों या प्रबंधकों के क्या अधिकार होंगे?          कंपनी अधिनियम 2013 की धारा2(5) के अनुसार पार्षद अंतर नियम( article of association) का आशय किसी कंपनी की ऐसी नियमावली से है कि पुरानी कंपनी विधियां मूल रूप से बनाई गई हो अथवा संशोधित की गई हो.              लार्ड केयन्स(Lord Cairns) के अनुसार अंतर नियम पार्षद सीमा नियम के अधीन कार्य करते हैं और वे सीमा नियम को चार्टर के रूप में स्वीकार करते हैं. वे उन नीतियों तथा स्वरूपों को स्पष्ट करते हैं जिनके अनुसार कंपनी...