सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्नी ने मायके में आत्महत्या की तो पति पर कौन-सी धारा लगेगी?

अंकेक्षक के प्रमुख अधिकार( main right of an auditor)

अंकेक्षक के प्रमुख अधिकार( main right of an auditor)

अंकेक्षक  प्रमुख अधिकार निम्न प्रकार है:

(1) यह देखना कि कंपनी के व्यक्तिगत खर्च को राजस्व खर्च में दर्शाया गया है या नहीं।

(2) कंपनी के अंकेक्षक को कंपनी की सभाओं  में उपस्थित होने का अधिकार है जिसमें वह कंपनी के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी देता है।

(3) कंपनी के अंकेक्षक को उन सभी सूचनाओं को प्राप्त करने का अधिकार है जिन्हें प्राप्त करने का अधिकार कंपनी के सदस्यों को होता है।

(4) कंपनी के अंकेक्षक को कंपनी की सभाओं से संबंधित सभी सूचनाओं को प्राप्त करने का अधिकार है। यदि कंपनी उसे उन सूचनाओं को उपलब्ध नहीं कराती है तो वह कंपनी के विरुद्ध कंपनी अधिकरण में कार्य नहीं कर सकता है।

(5) कंपनी के अंकेक्षक का कर्तव्य के साथ ही साथ यह अधिकार भी है कि वह यह प्रमाणित करें की कंपनी का वित्तीय विवरण तुलन पत्र तथा लाभ हानि खाता मानकों के अनुसार ही तैयार किए गए हैं।

(6) जांच करना कि कंपनी की लेखा पुस्तिकाओं में की गई लेनदेन संबंधी प्रविष्टियां के लिए अहितकर तो नहीं है।

(7) यह देखना कि कंपनी द्वारा दिए गए निर्णय अग्रिम राशि को जमा खाते में जमा के रूप में दर्शाया गया है या नहीं।

(8) यह देखना कि कंपनी द्वारा दिए गए ऋण या अग्रिम धनराशि पर समुचित प्रतिभूतियां ली गई हैं या नहीं तथा ऐसे ऋण से संबंधित शर्तें कंपनी के लिए हितकर या अहितकर है।

(9)यह देखना कि कंपनी के अंशों पर प्राप्त राशि का पूर्ण  लेखा संबंधित पुस्तकों तथा अभिलेखों में सही ढंग से लिखा गया है या नहीं।

(10) इसकी जांच करना कि कंपनी ने अंशों पर चुकता एवं अचुकता  राशि का विवरण अपने तुलन पत्र मे दर्शाया है या नहीं।


वार्षिक अधिवेशन का महत्व( importance of Annual General Meeting) कंपनी के अंश धारकों के हित की सुरक्षा के लिए वार्षिक अधिवेशन महत्वपूर्ण साधन है। कंपनी का नियंत्रण तथा भविष्य अंश धारकों के हाथ में होता है इसलिए यह आवश्यक समझा जाता है कि कंपनी के कार्यों की जांच करने के लिए वे वर्ष भर में कम से कम एक बार एकत्रित हों। इस अधिवेशन में कुछ निदेशक पद से हटते हैं तथा उन पदों के लिए फिर से चुनाव होता है। अंश धारक ऐसे व्यक्तियों को नियुक्त ना करने का अवसर पाते हैं जो उनकी नीतियों का पालन नहीं करते रहते हैं। इसी अधिवेशन में लेखा संपरिक्षक भी अपने पद से हटते हैं और अंश धारको को यह विचार प्रकट करने का अवसर मिलता है कि उन्हें नियुक्त किया जाए या किसी अन्य लेखा संपरिक्षक को। इसी अधिवेशन में लाभांश घोषित किए जाते हैं। कंपनी का अधीक्षक अपने भाषण द्वारा कंपनी की वार्षिक उन्नति की ओर ध्यान आकर्षित करता है। निदेशक अपनी रिपोर्ट तथा कंपनी के लेखे प्रस्तुत करते हैं। अंश  धारक लिखो तथा कारोबार के संबंध में कोई सवाल कर सकते हैं।

             इस अधिवेशन की जो कार्यवाही अनुच्छेदों में बताएं रहती है और कंपनी अधिनियम द्वारा अपेक्षित है उसे साधारण कारवाही कहते हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी कार्यवाही विशेष कार्यवाही कही जाती है।

    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारीi

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारी बलवा क्या होता है? दंगा और बलवा में क्या अंतर है? पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हिंसा करने पर कौन-सी धारा लगती है? क्या हर व्यक्ति को केवल भीड़ में मौजूद रहने से बलवा का आरोपी बनाया जा सकता है? BNS Section 191 और Section 194 में क्या प्रावधान है? ये प्रश्न आपराधिक मामलों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। पुराने भारतीय दंड संहिता (IPC) में बलवा से संबंधित मुख्य प्रावधान धारा 146 और 147 तथा Affray यानी दंगा से संबंधित प्रावधान धारा 159 और 160 में थे। अब 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) में इन विषयों के लिए नए section लागू हैं। वर्तमान कानून में BNS Section 189 unlawful assembly, Section 190 common-object liability, Section 191 rioting और Section 194 affray से संबंधित है। इस लेख में इन सभी प्रावधानों को उदाहरण और न्यायिक निर्णयों के माध्यम से आसान भाषा में समझेंगे। 1. बलवा (Rioting) क्या है? साधारण भाषा में जब कोई unlawful assembly यानी विधि-विरुद्ध जमाव अपने common object को ...

पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो?

यहाँ एक विस्तृत,  ब्लॉग पोस्ट है जो कि कभी आपकी या  किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल को पुलिस विभाग की स्पेशल सेल पकड़ लेती है और किसी भी थाने में मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है तो ऐसे स्थिति में क्या करें की गाड़ी को रिलीज करवा लिया जाये इस पर एक  blog post लिखकर मेरे द्तवारा  जितना सम्भव है उतना विशेष जानकारी के साथ  उदाहरण सहित समझाने की आप लोगों को कोशिश है ।🔥🔥🔥🔥 पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो? कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब पुलिस विभाग की स्पेशल सेल किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल या अन्य वाहन को रोककर अपने कब्जे में ले लेती है, लेकिन किसी भी थाने में उसके संबंध में FIR या मुकदमा पंजीकृत नहीं करती। इस तरह की परिस्थिति में वाहन मालिक के लिए यह समझना जरूरी है कि कानूनी प्रक्रिया क्या है और वाहन को रिलीज कराने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं। 1. सबसे पहले स्थिति की पुष्टि करें जिस पुलिस टीम या स्पेशल सेल ने गाड़ी पकड़ी है, उनसे लिखित या मौखिक रूप से पूछें कि वाहन क्यों रोका गया है। यह ...

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...