सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

FIR होने के बाद क्या करें? आरोपी के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया | BNSS 2023

किसी भूमिधर के द्वारा देय भू राजस्व की धन राशि क्या होगी? भू राजस्व की अवधारणा की प्रक्रिया. What will be the amount of land revenue payable by the Bhumi Dhar

भूमिधर द्वारा देय भू राजस्व

(Land Revenue Payable by a Bhumidhar)

अधिनियम के अनुसार,

( 1) इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन रहते हुए प्रत्येक भूमिधर जुलाई 1 , 1976 को या उसके पश्चात प्रारंभ होने वाले प्रति वर्ष के लिए राज्य सरकार को अपने द्वारा धृति भूमि के लिए धारा 246 की उप धारा 2 और धारा 247 के उप बंधों के अनुसार आधारित राजस्व का देनदार होगा।

( 2) किसी भूमिधर द्वारा देय मालगुजारी उस धनराशि  के बराबर होगी जिसकी गणना उसके खात में सम्मिलित गाटों पर लागू मौरूसी दरों के दोगुने पर की जाएगी।

प्रतिबंध यह है कि इस प्रकार गणना की की गई मालगुजारी -

(a) असिंचित गाटा के संबंध में रुपए ₹5 प्रति एकड़ से कम और ₹10 प्रति एकड़ से अधिक ना होगी

(b) किसी सिंचित गाटा के संबंध में ₹10 प्रति एकड़ से कम और ₹20 प्रति एकड़ से अधिक ना होगी


स्पष्टीकरण - (1 ) गाटा से तात्पर्य ऐसी भूमि से है जिसके लिए एक पृथक समान संख्या दी गई हो.

( 2) इस धारा के प्रयोजन अर्थ पद संचित गाटा का तात्पर्य ऐसे गाटा से है जिसके क्षेत्रफल से कम से कम आधे भाग में 1879 फसली से 1383 दोनों को सम्मिलित करते हुए के बीच किसी तीन कृषि वर्ष में प्रत्येक में से कम से कम एक फसल की सिंचाई किसी श्रोत से की गई हो और पद असिंचित गाटा का तात्पर्य सिंचित गाटों से भिंन्न प्रत्येक गाटे से हैं।

(3) शंकाओं के निवारण के लिए एतद् द्वारा यह प्रख्यापित किया जाता है कि प्रत्येक भूमिधर 30 जून 1976 को समाप्त होने वाली अवधि के लिए अध्याय 10 के उपबंधों  के अनुसार जैसा कि वह धारा में प्रारंभ के पूर्व था मालगुजारी का देनदार होगा

जुर्माना (penalty): - अधिनियम की धारा 38 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पट्टे के मामले में कब्जा प्राप्त करने की तारीख से या उत्तराधिकार या तारीख के 3 मास के भीतर धारा 34 द्वारा अपेक्षित रिपोर्ट करने की उपेक्षा करता है दंड का भागी होगा जो धारा 37 के अंतर्गत देय शुल्क की राशि के 5 गुना से अधिक नहीं होगी यदि कोई शुल्क ना लगने वाला हो तो ऐसी राशि से अधिक नहीं होगा जो राज्य सरकार नियम द्वारा विहित करें.


अधिकार अभिलेख(Record of Rights )

अधिनियम के अंतर्गत अधिकार अभिलेख प्रत्येक गांव के लिए यह एक अधिकारों का अभिलेख होता है और यह धारा 234 के उपबंधों के अंतर्गत निर्मित नियमों द्वारा निर्धारित अपवादों के अधीन होता है अधिकार अभिलेख ऐसे रजिस्टर को कहते हैं जो धारा 32 में वर्णित है और भू राजस्व अधिनियम की धारा 53 के अंतर्गत अभिलेख अधिकारी द्वारा तैयार किया गया है

               उपयुक्त अधिकार अभिलेख का संशोधित स्वरूप जिसे बंदोबस्त समय में समय-समय पर लेखपाल के द्वारा तैयार किया जाता है अधिकार अभिलेख नहीं है अर्थात वार्षिक रजिस्टर होता है वार्षिक रजिस्टर अधिकार अभिलेख का संशोधित स्वरूप है यह वर्ष या ज्यादा समय पर जो भी राज्य सरकार नियत करें जिला कलेक्टर द्वारा तैयार कराया जाता है कलेक्टर वार्षिक रजिस्टर में घटित होने वाले सभी  बदलावों एवं  सभी संव्यवहारों को अभी लिखित कर आएगा जो किन्हीं अधिकारों एवं हितों पर असर डालते हैं कलेक्टर पूर्व के वार्षिक रजिस्टर में सिद्ध हुए भूलों को सुधार करवाएगा अधिकार अभिलेख का संशोधित रूप जो बंदोबस्त अवधि में समय-समय पर लेखपाल द्वारा तैयार किया जाता अभिलेख नहीं वरन केवल वार्षिक रजिस्टर है.

                   अधिनियम के अनुसार जमीदारी उन्मूलन से पूर्व प्रत्येक गांव के लिए तो अधिकार अभिलेख होते थे - (1) खेवट और (2) खतौनी. किंतु केवल एक ही अधिकार अभिलेख खतौनी अधिकार अभिलेख ऐसे सभी व्यक्तियों का रजिस्टर है जो खेती करते हैं या अन्य प्रकार से भूमि पर काबिज रहते हैं इनमें धारा 55 द्वारा अपेक्षित विवरण होते हैं जो इस प्रकार है (a) जोतदार का वर्ग अर्थात संक्रम्य अधिकार  वाला भूमिधर असंक्रम्य  अधिकार वाला भूमिधर आसामी या सरकारी पट्टेदार. (b) जोतदार द्वारा देय लगान या मालगुजारी का विवरण (c) जोरदार की किसी अन्य शर्त का विवरण जिसका राज्य सरकार द्वारा धारा 234 के अंतर्गत बनाए गए नियम में उल्लेख किया गया हो.

              जिला कलेक्टर का कर्तव्य है कि वह अधिकार अभिलेख का रखरखाव करें और इस प्रयोजन अर्थ व वार्षिक या अधिक लंबी अवधि जैसा कि राज्य सरकार निर्धारित करें अधिकारों के अभिलेख का संशोधित रजिस्टर तैयार कराए तथा यह संशोधित रजिस्टर वार्षिक रजिस्टर कहलाते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारीi

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारी बलवा क्या होता है? दंगा और बलवा में क्या अंतर है? पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हिंसा करने पर कौन-सी धारा लगती है? क्या हर व्यक्ति को केवल भीड़ में मौजूद रहने से बलवा का आरोपी बनाया जा सकता है? BNS Section 191 और Section 194 में क्या प्रावधान है? ये प्रश्न आपराधिक मामलों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। पुराने भारतीय दंड संहिता (IPC) में बलवा से संबंधित मुख्य प्रावधान धारा 146 और 147 तथा Affray यानी दंगा से संबंधित प्रावधान धारा 159 और 160 में थे। अब 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) में इन विषयों के लिए नए section लागू हैं। वर्तमान कानून में BNS Section 189 unlawful assembly, Section 190 common-object liability, Section 191 rioting और Section 194 affray से संबंधित है। इस लेख में इन सभी प्रावधानों को उदाहरण और न्यायिक निर्णयों के माध्यम से आसान भाषा में समझेंगे। 1. बलवा (Rioting) क्या है? साधारण भाषा में जब कोई unlawful assembly यानी विधि-विरुद्ध जमाव अपने common object को ...

पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो?

यहाँ एक विस्तृत,  ब्लॉग पोस्ट है जो कि कभी आपकी या  किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल को पुलिस विभाग की स्पेशल सेल पकड़ लेती है और किसी भी थाने में मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है तो ऐसे स्थिति में क्या करें की गाड़ी को रिलीज करवा लिया जाये इस पर एक  blog post लिखकर मेरे द्तवारा  जितना सम्भव है उतना विशेष जानकारी के साथ  उदाहरण सहित समझाने की आप लोगों को कोशिश है ।🔥🔥🔥🔥 पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो? कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब पुलिस विभाग की स्पेशल सेल किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल या अन्य वाहन को रोककर अपने कब्जे में ले लेती है, लेकिन किसी भी थाने में उसके संबंध में FIR या मुकदमा पंजीकृत नहीं करती। इस तरह की परिस्थिति में वाहन मालिक के लिए यह समझना जरूरी है कि कानूनी प्रक्रिया क्या है और वाहन को रिलीज कराने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं। 1. सबसे पहले स्थिति की पुष्टि करें जिस पुलिस टीम या स्पेशल सेल ने गाड़ी पकड़ी है, उनसे लिखित या मौखिक रूप से पूछें कि वाहन क्यों रोका गया है। यह ...

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...