सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्नी ने मायके में आत्महत्या की तो पति पर कौन-सी धारा लगेगी?

भू राजस्व अधिनियम की धारा 40 के अधीन विवाद के निर्णय में कब्जे का तथ्य प्रमुख तत्व होता है. Possession is the main factor in deciding disputes under section 40 of land revenue act

अधिनियम की धारा 40 में वार्षिक रजिस्टरों की प्रविष्टियों  से संबंधित विवादों के निपटारे के लिए उपबंध दिए गए हैं इस धारा के उपबंधों  के अनुसार वार्षिक रजिस्ट्रो की प्रविष्टियों से संबंधित समस्त विवाद केवल कब्जे के आधार पर निर्णित किए जाएंगे कब्जे से तात्पर्य है वैध  कब्जा किसी अतिचारी व्दारा किया गया कब्जा उसे परिवर्तन के लिए अधिकृत नहीं कर सकता है यदि कोई व्यक्ति बिना किसी भूमि पर काबिज है तो इस प्रकार के आधार पर वह अपने पक्ष में परिवर्तन नहीं करवा सकेगा वैद्य कब्जे के संबंध में उच्चतम न्यायालय का एक नवीनतम वाद( मलखान सिंह बनाम मोहन सिंह एआईआर 1986 सु़. को  500 )का है इस वाद में यह भी अभीनिश्चित किया गया है कि धारा 34 और 40 की प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकार और आगम का निर्धारण नहीं किया जा सकता है इसी प्रकार वाद या दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 145 के अधीन था यदि किसी व्यक्ति को परिवर्तन के लिए अधिकार नहीं प्रदान कर सकता ऐसे मामले के निर्धारण के लिए सक्षम न्यायालय सिविल कोर्ट होता है( राम चरण बनाम रेवेन्यू बोर्ड तथा अन्य 1977 रे. डी .200 ) के निर्णय अनुसार अतिक्रमण के विरुद्ध वाद लाया जा सकता है.

                किसी घोषणात्मक डिक्री को प्राप्त करके भी परिवर्तन नहीं कराया जा सकेगा जब तक की डिक्री का इजरा न कराया जाए डिकरी के निष्पादित कराने की एक सुनिश्चित निर्धारित प्रक्रिया होती है उसका पालन किया जाना चाहिए डिक्की का हवाला देकर खसरा खतौनी को तदनुसार दुरुस्त किया जाता है डिक्री को मानना अधिकारी और कर्मचारी के लिए आवश्यक है अन्यथा न्यायालय की अवमानना का उसे दोषी ठहराया जा सकता है  परिवर्तन के प्रयोजन के लिए डिक्री का निष्पादन अत्यंत ही आवश्यक कार्यवाही है उसे कब्जा तभी से प्राप्त होगा जबकि वह डिक्री दार पर डिक्री  इजरा इस प्रकार वैद्य रूप से प्राप्त कब्जे के आधार पर ही परिवर्तन हो सकेगा.

                  उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1801 की धारा 54 (6), 40 एवं धारा 54 ( 6) के अंतर्गत सहायक अभिलेख अधिकारी स्वत्व के प्रश्न के संबंध में विवाद को सरसरी जांच के पश्चात निर्णित करने के लिए पूर्णतया सक्षम है परंतु इसके अधिनियम की धारा 40 के अनुसार यह भी  स्पष्ट है कि धारा 54 के अंतर्गत परिवर्तन किसी आदेश के कारण सक्षम न्यायालय में कृषि भूमि पर अपने अधिकार के संबंध में नियमित दावा करने का किसी व्यक्ति का अधिकार समाप्त हो जाता है अतः सहायक भूलेख अधिकारी इस स्वत्व  के संबंध में प्रश्नों का विवाद निर्णीत  करने के लिए धारा 54 के अंतर्गत पूर्णतया सक्षम है द्वारिका पृसाद बनाम धरकू 1992 आरडी 48.

            यदि हम धारा 40 की उप धारा (1) के उप बंधों को ध्यान से देखें तो यह प्रतीत होगा कि यह धारा वार्षिक रजिस्टरों की प्रविष्टि संबंधित समस्त विवादों पर लागू होती है किंतु यदि धारा से संलग्न व्याख्या के देखे तो यह ज्ञात होगा कि कब्जा शब्द का प्रयोग उत्तराधिकार अथवा अंतरण के फल स्वरुप प्राप्त कब्जे के लिए ही किया जाता है अतः यह धारा वहां लागू होती है जहां विवाद उत्तराधिकार अथवा हस्तांतरण द्वारा प्राप्त कब्जे के विषय में है राम जी चौबे बनाम हजारी चौबे 18 आरडी 126.

               हम देखते हैं कि धारा 40 के अंतर्गत समस्त विवाद कब्जे के आधार पर ही निर्णीत  किए जाते हैं इस कब्जे शब्द में ना केवल वास्तविक कब्जा ही सम्मिलित है बल्कि वैध  कब्जा भी सम्मिलित है कब्जा किस रूप में प्राप्त हुआ है वैद्य है अथवा अवैध पहले इस प्रश्न का निर्धारण किया जाना अपेक्षित है अवैध कब्जे की बात प्रकट होने पर ऐसे कब्जा धारी के पक्ष में निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए स्मरण रहे कि धारा 34 के अनुसार रिपोर्ट नहीं की गई है तो कोई राजस्व न्यायालय किसी मुकदमे पर या प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं करेगा अतः हित बद्ध व्यक्ति व्दारा पृथना पत्र  अवश्य दिया जाना चाहिए पीतांबर बनाम रेवेन्यू बोर्ड तथा अन्य नियम 1981 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने विषय में स्पष्ट कहा है कि कब्जा वास मुझे को दर्शाता है ना कि प्रायश्चित कब्जे को जहां पर स्वास्थ्य और कब्जा दोनों विवादित हो वहां पर धारा 34 के अंतर्गत रिपोर्ट करने का प्रश्न ही नहीं उठाता है इसमें श्रीमती ने दावा करके विवादास्पद प्रश्न उठाया था कि भूमि में अपने तीन पुत्रों के साथ वह भी 1\4 की हकदार है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारीi

बलवा (Rioting) और दंगा (Affray) क्या है? BNS की धारा 191 और 194 की पूरी जानकारी बलवा क्या होता है? दंगा और बलवा में क्या अंतर है? पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हिंसा करने पर कौन-सी धारा लगती है? क्या हर व्यक्ति को केवल भीड़ में मौजूद रहने से बलवा का आरोपी बनाया जा सकता है? BNS Section 191 और Section 194 में क्या प्रावधान है? ये प्रश्न आपराधिक मामलों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। पुराने भारतीय दंड संहिता (IPC) में बलवा से संबंधित मुख्य प्रावधान धारा 146 और 147 तथा Affray यानी दंगा से संबंधित प्रावधान धारा 159 और 160 में थे। अब 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) में इन विषयों के लिए नए section लागू हैं। वर्तमान कानून में BNS Section 189 unlawful assembly, Section 190 common-object liability, Section 191 rioting और Section 194 affray से संबंधित है। इस लेख में इन सभी प्रावधानों को उदाहरण और न्यायिक निर्णयों के माध्यम से आसान भाषा में समझेंगे। 1. बलवा (Rioting) क्या है? साधारण भाषा में जब कोई unlawful assembly यानी विधि-विरुद्ध जमाव अपने common object को ...

पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो?

यहाँ एक विस्तृत,  ब्लॉग पोस्ट है जो कि कभी आपकी या  किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल को पुलिस विभाग की स्पेशल सेल पकड़ लेती है और किसी भी थाने में मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है तो ऐसे स्थिति में क्या करें की गाड़ी को रिलीज करवा लिया जाये इस पर एक  blog post लिखकर मेरे द्तवारा  जितना सम्भव है उतना विशेष जानकारी के साथ  उदाहरण सहित समझाने की आप लोगों को कोशिश है ।🔥🔥🔥🔥 पुलिस स्पेशल सेल द्वारा मोटरसाइकिल जब्त करने पर क्या करें, जब कोई मुकदमा पंजीकृत न हो? कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब पुलिस विभाग की स्पेशल सेल किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल या अन्य वाहन को रोककर अपने कब्जे में ले लेती है, लेकिन किसी भी थाने में उसके संबंध में FIR या मुकदमा पंजीकृत नहीं करती। इस तरह की परिस्थिति में वाहन मालिक के लिए यह समझना जरूरी है कि कानूनी प्रक्रिया क्या है और वाहन को रिलीज कराने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं। 1. सबसे पहले स्थिति की पुष्टि करें जिस पुलिस टीम या स्पेशल सेल ने गाड़ी पकड़ी है, उनसे लिखित या मौखिक रूप से पूछें कि वाहन क्यों रोका गया है। यह ...

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...