मुझसे लोगों के द्वारा यह सवाल पूछा गया कि मान लो पति पत्नी के विवाद जब होता है तो धमकी का स्तर इतना बढ़ जाता है तो कि पत्नी पति को परेशान करने के लिए आत्महत्या जैसे कदमों को एक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है । इसमें यह स्पष्ट रहेगा कि केवल पत्नी की आत्महत्या हो जाने से पति या ससुराल वालों पर अपराध अपने-आप सिद्ध नहीं हो जाता; पुलिस को उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर धाराएँ लगानी होती हैं। पत्नी ने मायके में आत्महत्या कर ली तो पति और ससुराल वालों पर कौन-सी धाराएँ लग सकती हैं? पूरी कहानी और कानूनी बचाव एक कहानी से समझिए पूरा मामला राकेश की शादी को लगभग तीन साल हुए थे। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। घरेलू विवाद के बाद राकेश की पत्नी पिछले लगभग एक साल से अपने मायके में रह रही थी। राकेश का कहना था कि वह पत्नी को वापस लाने के लिए कई बार बातचीत कर चुका था, लेकिन पत्नी अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहती थी। इसी बीच पत्नी के मायके वालों और राकेश के परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस, अधिकारियों और स्थ...
कानून समझें • अपने अधिकार जानें • सही कदम उठाएँ”