Skip to main content

पत्नी मायके चली गई और वापस आने से मना कर दिया – मेरा असली अनुभव और कानूनी समाधान (2026)

मजदूरी से आशय (Meaning of wages)

मजदूरी से सभी प्रकार का पारिश्रमिक प्राप्त होता जाएगा वेतन के रूप में हो भत्ते के रूप में हो अन्यथा किसी भी रूप में व्यक्ति हो या इस रूप में अभिव्यक्त किए जाने के योग्य हो और जिसका की भुगतान यदि नियोजन की शर्तों प्रत्यक्ष या विशेष रूप से पूरी कर दी जाती हो तो एक ऐसे व्यक्ति को दे है जो कि उस नियोजन के संबंध में नियोजित है या नियोजन के संबंध में वह कोई कार्य करता है मजदूरी में निम्नलिखित सम्मिलित है -

(a) कोई पारिश्रमिक जोकि पक्षकारों के बीच किसी पंचाट या समझौते के अंतर्गत या न्यायालय के आदेश के अंतर्गत दे होगा.

(b) कोई ऐसा पारिश्रमिक जिसके प्रति कि नियोजित व्यक्ति किसी अधिकारिक काम या छुट्टियां या छुट्टी की किसी अवधि के संबंध में देय होगा।

(c) कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक जोकि नियोजन की शर्तों के अधीन देर है चाहे उसे बोनस या किसी अन्य नाम से पुकारा जाता हूं मजदूरी की परिभाषा केवल ऐसे पारिश्रमिक तक सीमित नहीं है जो कि अनुबंध या संविदा के अधीन दे हो. संशोधित परिभाषा सभी प्रकार के पारिश्रमिक पर लागू होगी चाहे वह किसी संविदा द्वारा उत्पन्न हो या पंचाट समझौते या किसी संविदा के अधीन उत्पन्न हुई हो.

(d) कोई ऐसी धनराशि चौकी नियोजित व्यक्ति को सेवा से अलग किए जाने पर किसी विधि संविदा या निर्देश पत्र के अधीन दिया हो जिसमें कि ऐसी धनराशि का भुगतान का उपबंध किया गया है चाहे उसमें कठोतिया सहित भुगतान का प्रश्न हो अथवा कटौती यों के बिना किंतु जिसमें कोई अवधि सीमा नहीं दी गई है जिसके भीतर यह भुगतान कर दिया जाना चाहिए.

(e) कोई ऐसी धनराशि जिससे तत समय प्रवृत्ति किसी विधि के अंतर्गत तैयार की गई योजना के अंतर्गत एक नियोजित व्यक्ति प्राप्त करने का हकदार है.


मजदूरी के अंतर्गत निम्नलिखित नहीं है -

(a) कोई बोनस (जोकि अंश लाभ योजना के अंतर्गत या अन्यथा रूप में दे है) जो कि उस पारिश्रमिक का अंश गठित नहीं करता है जिसका की भुगतान नियोजन की शर्तों के अंतर्गत शोध है पक्षकारों के बीच किसी पंचाट या अनुबंध के आधार पर या न्यायालय के आदेश के आधार पर शोध्य नहीं है। बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत शोध्य बोनस इस धारा की परिभाषा के अंतर्गत मजदूरी के रूप में मान्य है।


(b) किसी आवासीय व्यवस्था का मूल्य या रोशनी पानी चिकित्सीय उपचार या अन्य सुख सुविधा का मूल्य या कोई ऐसी सेवा जो कि राज्य सरकार के किसी साधारण या विशिष्ट आदेश के अंतर्गत मजदूरी में प्रा गणित किया जाने से अवर्जित है.

(c) नियोजक द्वारा किया गया कोई अंशदान जो की पेंशन या भविष्य निधि के संबंध में किया गया हो और उस पर जो ब्याज संकलित हुआ.

(d) कोई यात्रा भत्ता या यात्रा से संबंधित की गई रियायत का मूल्य.

(e) नियोजित व्यक्ति को अदा की गई कोई धनराशि जो कि उसके नियोजन की प्रकृति के कारण विशिष्ट खर्चे की आपूर्ति के लिए दी गई हो.

(f) किसी गैच्युटी की धनराशि जो उपखंड (घ) लिखित के अतिरिक्त अन्य नियोजन के समापन में दिए हो.


             बोनस संदाय अधिनियम 1965 के लागू होने के पश्चात बोनस एक प्रकार  से नियोजन की विवक्षित शर्त हो गई है जो कि अधिष्ठान को होने वाले लाभ पर आश्रित नहीं है अतः कानूनी बोनस पारिश्रमिक की श्रेणी में आता है इस दृष्टि से विचार करने पर मजदूरी शब्द के परिभाषा के अंतर्गत बोनस भी शामिल माना जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

असामी कौन है ?असामी के क्या अधिकार है और दायित्व who is Asami ?discuss the right and liabilities of Assami

अधिनियम की नवीन व्यवस्था के अनुसार आसामी तीसरे प्रकार की भूधृति है। जोतदारो की यह तुच्छ किस्म है।आसामी का भूमि पर अधिकार वंशानुगत   होता है ।उसका हक ना तो स्थाई है और ना संकृम्य ।निम्नलिखित  व्यक्ति अधिनियम के अंतर्गत आसामी हो गए (1)सीर या खुदकाश्त भूमि का गुजारेदार  (2)ठेकेदार  की निजी जोत मे सीर या खुदकाश्त  भूमि  (3) जमींदार  की बाग भूमि का गैरदखीलकार काश्तकार  (4)बाग भूमि का का शिकमी कास्तकार  (5)काशतकार भोग बंधकी  (6) पृत्येक व्यक्ति इस अधिनियम के उपबंध के अनुसार भूमिधर या सीरदार के द्वारा जोत में शामिल भूमि के ठेकेदार के रूप में ग्रहण किया जाएगा।           वास्तव में राज्य में सबसे कम भूमि आसामी जोतदार के पास है उनकी संख्या भी नगण्य है आसामी या तो वे लोग हैं जिनका दाखिला द्वारा उस भूमि पर किया गया है जिस पर असंक्रम्य अधिकार वाले भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते हैं अथवा वे लोग हैं जिन्हें अधिनियम के अनुसार भूमिधर ने अपनी जोत गत भूमि लगान पर उठा दिए इस प्रकार कोई व्यक्ति या तो अक्षम भूमिधर का आसामी होता ह...

बलवा और दंगा क्या होता है? दोनों में क्या अंतर है? दोनों में सजा का क्या प्रावधान है?( what is the riot and Affray. What is the difference between boths.)

बल्बा(Riot):- भारतीय दंड संहिता की धारा 146 के अनुसार यह विधि विरुद्ध जमाव द्वारा ऐसे जमाव के समान उद्देश्य को अग्रसर करने के लिए बल या हिंसा का प्रयोग किया जाता है तो ऐसे जमाव का हर सदस्य बल्बा करने के लिए दोषी होता है।बल्वे के लिए निम्नलिखित तत्वों का होना आवश्यक है:- (1) 5 या अधिक व्यक्तियों का विधि विरुद्ध जमाव निर्मित होना चाहिए  (2) वे किसी सामान्य  उद्देश्य से प्रेरित हो (3) उन्होंने आशयित सामान्य  उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी हो (4) उस अवैध जमाव ने या उसके किसी सदस्य द्वारा बल या हिंसा का प्रयोग किया गया हो; (5) ऐसे बल या हिंसा का प्रयोग सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया हो।         अतः बल्वे के लिए आवश्यक है कि जमाव को उद्देश्य विधि विरुद्ध होना चाहिए। यदि जमाव का उद्देश्य विधि विरुद्ध ना हो तो भले ही उसमें बल का प्रयोग किया गया हो वह बलवा नहीं माना जाएगा। किसी विधि विरुद्ध जमाव के सदस्य द्वारा केवल बल का प्रयोग किए जाने मात्र से जमाव के सदस्य अपराधी नहीं माने जाएंगे जब तक यह साबित ना कर दिया जाए कि बल का प्रयोग कि...

कंपनी के संगम ज्ञापन से क्या आशय है? What is memorandum of association? What are the contents of the memorandum of association? When memorandum can be modified. Explain fully.

संगम ज्ञापन से आशय  meaning of memorandum of association  संगम ज्ञापन को सीमा नियम भी कहा जाता है यह कंपनी का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हम कंपनी के नींव  का पत्थर भी कह सकते हैं। यही वह दस्तावेज है जिस पर संपूर्ण कंपनी का ढांचा टिका रहता है। यह कह दिया जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह कंपनी की संपूर्ण जानकारी देने वाला एक दर्पण है।           संगम  ज्ञापन में कंपनी का नाम, उसका रजिस्ट्री कृत कार्यालय, उसके उद्देश्य, उनमें  विनियोजित पूंजी, कम्पनी  की शक्तियाँ  आदि का उल्लेख समाविष्ट रहता है।         पामर ने ज्ञापन को ही कंपनी का संगम ज्ञापन कहा है। उसके अनुसार संगम ज्ञापन प्रस्तावित कंपनी के संदर्भ में बहुत ही महत्वपूर्ण अभिलेख है। काटमेन बनाम बाथम,1918 ए.सी.514  लार्डपार्कर  के मामले में लार्डपार्कर द्वारा यह कहा गया है कि "संगम ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य अंश धारियों, ऋणदाताओं तथा कंपनी से संव्यवहार करने वाले अन्य व्यक्तियों को कंपनी के उद्देश्य और इसके कार्य क्षेत्र की परिधि के संबंध में अवग...